Hindi News / news / रेल हादसा टला: कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक लगी आग, रेलकर्मियों में मची...

रेल हादसा टला: कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक लगी आग, रेलकर्मियों में मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 05, 2023, 6:37:03 PM

रेल हादसा टला: कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक लगी आग, रेलकर्मियों में मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

KAIMUR: कैमूर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गया-दीनदयाल रेलखंड के भभुआ रोड स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी में अचानक आग लग गई। इस घटना के बाद रेलकर्मियों के बीच अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


बताया जा रहा है कि मालगाड़ी जैसे ही खुर्माबाद स्टेशन से गुजरी, वहां मौजूद रेलकर्मियों की नजर आग पर पड़ी। मालगाड़ी आगे निकल चुकी थी, जिसके बाद खुर्माबाद स्टेशन के कर्मियों ने भभुआ रोड़ स्टेशन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद भभुआ रोड स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक दिया गया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई।


मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब डेढ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भभुआ रोड स्टेशन मास्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी।