ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला

DESK: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद अब बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने 22 अप्रैल तक 12 तुगलक रोड का सरकारी बंगले को खाली करने का न

राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद अब बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने 22 अप्रैल तक 12 तुगलक रोड का सरकारी बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया है। 


बता दें कि जब से राहुल गांधी सांसद बने थे तब से यह बंगला उनके नाम से एलॉटेड था। अब उनकी सांसदी चली गयी है जिसके बाद राहुल गांधी को बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। राहुल गांधी को एक महीने के भीतर बंगला को खाली करना होगा। 


बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद से इसको लेकर देशभर में कांग्रेस नेताओं में काफी विरोध देखा जा रहा है। बिहार विधानसभा में भी कांग्रेस के विधायकों ने सदन के अंदर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक वेल में आकार धरने पर बैठ गए। 


महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों द्वारा परिसर में काले कपड़ो और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। जिसमें राजद, कांग्रेस के साथ जदयू के विधायक मौजूद थे। सभी काले कपड़े या काली पट्टी लगाकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हुआ वह सही से भी नहीं कहा जा सकता है। नरेंद्र मोदी की सरकार विपक्षी सांसदों को बोलने से रोकने की कर रही है।