Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले पड़ोसी राज्यों से वोटिंग के लिए मुफ्त ट्रेनें, वोटरों के लिए मिल रही है यह खास सुविधा Anant Singh Arrest : अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद धानुक वोटरों की नाराजगी थमेगी? मोकामा-बाढ़ समेत कई सीटों पर दिख सकता असर; जानिए क्या है NDA का प्लान Bihar Weather: बिहार में इस दिन से पड़ेगी भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Bihar Election 2025: चुनाव से पहले गोपालगंज में JDU-कांग्रेस समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, चाकूबाजी में एक युवक घायल बिहार चुनाव: पहले चरण का प्रचार थमा, नीतीश–मोदी बनाम तेजस्वी–राहुल की जंग अब दूसरे चरण में तेज, जानिए फर्स्ट फेज में किस नेता ने की कितनी सभाएं और क्या रहा मुद्दा Bihar News: बिहार में JDU नेता के भाई, पत्नी और बेटी की मौत; मचा कोहराम Asia University Rankings: भारत के ये संस्थान एशिया के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल, शीर्ष पर यह यूनिवर्सिटी काबिज Bihar Election 2025: वोटिंग के दिन इन चीजों पर रहेगी छूट, आप भी ले सकते हैं लाभ; जानिए क्या है तरीका बिहार चुनाव 2025: अब मोबाइल से मिनटों में डाउनलोड करें अपना वोटर आईडी कार्ड, जानिए DigiLocker से पूरा प्रोसेस Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों पर मतदान कल, इतने बूथों पर होगी वोटिंग; चुनाव आयोग ने किए पुख्ता इंतजाम
1st Bihar Published by: Updated Tue, 26 Jul 2022 12:52:59 PM IST
- फ़ोटो
DESK : राष्ट्रपति भवन में आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात हुई है। दरअसल, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू ने अपने पद की शपथ ग्रहण की थी, जिसके बाद आज पहली बार पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू से मिले हैं।
दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को भारत की 15वीं राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण के बाद अपना संबोधन भी दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, आपका विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे। वहीं आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुलाक़ात हुई है।
आपको बता दें, देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी।