ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: ‘वोटर अधिकार यात्रा जनता को गुमराह करने का प्रयास’ बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का अटैक Bihar Politics: ‘वोटर अधिकार यात्रा जनता को गुमराह करने का प्रयास’ बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह का अटैक Bihar News: अररिया में महावीरी महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गुंजा शहर Bihar News: अररिया में महावीरी महोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारों से गुंजा शहर Bihar Viral Video: बिहार के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की दबंगई, मामूली बात पर सख्स को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, जीजा, साली और पत्नी की गई जान Bihar Politics: ‘अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो OBC को आरक्षण नहीं मिलता’ वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो OBC को आरक्षण नहीं मिलता’ वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बोले मुकेश सहनी Bihar News: अफ्रीकी देश गिनी की पटरियों पर दौड़ेगी मढ़ौरा कारखाने में बनी शक्तिशाली रेल इंजन, 'कोमो' की पहली खेप रवाना Bihar News: अफ्रीकी देश गिनी की पटरियों पर दौड़ेगी मढ़ौरा कारखाने में बनी शक्तिशाली रेल इंजन, 'कोमो' की पहली खेप रवाना

राजधानी के गांधी मैदान में हुआ बड़ा हादसा, गेट गिरने से एक की मौत दूसरा जख्मी; इलाके में मची अफरा - तफरी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 02 Aug 2023 08:08:50 PM IST

राजधानी के गांधी मैदान में हुआ बड़ा हादसा, गेट गिरने से एक की मौत दूसरा जख्मी; इलाके में मची अफरा - तफरी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में इन दिनों स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही है। इसी बीच नगर निगम की गाड़ी गांधी मैदान में प्रवेश कर रही थी। तभी इस  गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन, नगर निगम की गाड़ी रुकी नहीं और गांधी मैदान का गेट नंबर 10 को तोड़ते हुए अंदर घुस गई। जिसमें दो लोग बुरी तरह से दब गए और उन्हें इलाज के दौरान नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां एक की मौत हो गई है। वहीं,जिस गाड़ी से गांधी मैदान के गेट में टक्कर लगी है। उस गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं है। लेकिन, बड़े अक्षरों में उस गाड़ी पर नगर निगम लिखा हुआ है। अब इस मामले को लेकर पुलिस आगे की करवाई में जूट गयी है। 


दरअसल, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में इन दिनों पंद्रह अगस्त की तैयारियां चल रही है। इसी दौरान नगर निगम की गाड़ी ने गांधी मैदान की बंद गेट में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में गांधी मैदान का गेट नं. 10 उखड़ गया। इस हादसे में दो लोग एक बड़े लोहे के गेट के निचे दब गए। घायलों में एक गार्ड दिलीप पासवान और एक अन्य युवक शामिल है।


वहीं, इस घटना के बाद आम लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान घटनास्थल पर गांधी मैदान थाना पहुंची। दोनों घायलों को पीएमसीएच पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पर घायलों का खून गिरा हुआ है। साथ ही गार्ड की टोपी और जूता बिखड़ा पड़ा है। नगर निगम के गाड़ी की लापरवाही की वजह से आज यह घटना घटी है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के बीच ऐसी घटना कही ना कहीं प्रशासन पर भी सवाल खड़ा करता है।


इधर, इस पुरे मामले को लेकर घटना के दौरान मौजूद गार्ड नंद लाल ने बताया कि गेट पर नगर निगम की गाड़ी सफाई करने आई तो मैं गेट खोल ही रहा था। इस दौरान गाड़ी ने गेट पर जोड़ से धक्का दे दी। इसके बाद गेट टूट कर गिर गया। गेट के पास खड़े एक गार्ड, जिसका नाम दिलीप पासवान है। वह गिर गया। गेट के अंदर दब गया। गार्ड के ही साथ एक और आम आदमी भी था। वह भी गेट के अंदर दब गया। हम लोगों ने गाड़ी को गांधी मैदान में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की। लेकिन पता नहीं क्या कारण था कि वह रुका नहीं और गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया।