ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पेशी के लिए पुलिस कस्टडी में कोर्ट जा रहे कैदी ने महिला ASI का ही मारा पर्स, पायल भी किया गायब

BHAGALPUR: भागलपुर से चोरी की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कहलगांव से पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए कोर्ट जाये जा रहे एक कैदी ने महिला एएसआई की पर्स पर ही हाथ साफ कर दिय

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से चोरी की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. कहलगांव से पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए कोर्ट जाये जा रहे एक कैदी ने महिला एएसआई की पर्स पर ही हाथ साफ कर दिया. पेशी के लिए कोर्ट ले जाये जा रहे दो कैदियों में से एक कैदी ने महिला एएसआई का पर्स और पायल चोरी कर लिया. 


दरअसल दो कैदियों को ऑटो से पेशी के लिए कोर्ट लाया जा रहा था. ऑटो में एक महिला एएसआई भी सवार थी. पुलिस केन्द्र के पास महिला एएसआई उतर गई और दोनों कैदियों को कोर्ट ले जाया गया. महिला एएसआई विद्या सिंह जब पुलिस केन्द्र पहुंची तो उसका पर्स जैकेट से गायब था. कैदी पर चोरी का शक होने के बाद वो कोर्ट पहुंची.


जिसके बाद कैदी निरंजन यादव और धर्मेन्द्र दास से जब कड़ी पूछताछ की गई तब एक कैदी ने चोरी की बात कबूल ली. एएसआई के पर्स में कैश, पायल और घर की चाबी थी. सख्ती बरतने पर कैदी धर्मेंद्र ने सारा सामान एएसआई को वापस कर दिया. इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. आपको बता दें कि आरोपी धर्मेन्द्र दास अपहरण और निरंजन यादव को उत्पाद अधिनियम के मामले में गिफ्तार किया गया है.   

टैग्स