ब्रेकिंग न्यूज़

Ayush Mhatre: आयुष म्हात्रे ने पहले ही मैच में तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड, विस्फोटक बल्लेबाजी देख फैंस बोले “इसे अब तक बचाकर क्यों रखा था” बेतिया में ग्रामीणों का इंसाफ: गांव की लड़की से छेड़खानी करने वाले 2 मनचलों को जमकर पीटा, चेहरे पर कालिख लगाकर चप्पल से पिटाई का Video Viral Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में धड़ल्ले से हो रही युवाओं की भर्ती, चुनौती से निपटने के लिए पुलिस ने तैयार किया मास्टरप्लान वर्दी का ख्वाब साकार कर रहे हैं अजय सिंह, फिजिकल की तैयारी के लिए युवाओं को दे रहे हाई जम्पिंग गद्दा कर्नाटक में पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर लगा संगीन आरोप, बिहार के रहने वाले थे ओम प्रकाश PBKSvsRCB: पंजाब किंग्स पर जीत के साथ विराट कोहली ने तोड़ डाला धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड, अब रोहित शर्मा की बारी Bihar News: चुनावी साल में केंद्र सरकार ने खोला खजाना, बिहार के लिए बनाया विकास का यह मेगा प्लान; जानिए.. Bihar News: एक गलती और कई दुकानें राख में तब्दील, लाखों की संपत्ति स्वाहा, कहीं आप भी तो नहीं करते यह भूल? मुंगेर में 5 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाते 3 कारीगर गिरफ्तार Bihar Crime: शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, 2 पुलिसकर्मी घायल, तस्कर गिरफ्तार

प्यार की खातिर करोड़ों खर्च कर लड़का से बना लड़की, शादी से मुकरा प्रेमी तो ऐसे लिया बदला

प्यार की खातिर करोड़ों खर्च कर लड़का से बना लड़की, शादी से मुकरा प्रेमी तो ऐसे लिया बदला

DESK: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां कानपुर के रोहन और इंदौर के दीप के बीच प्यार हो गया। फिर क्या था दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा ली। लड़का होने के बावजूद दोनों शादी करना चाहते थे। 


रोहन ने दीप से कहा था कि यदि वो सेक्स चेंज करवा लेता है तो वह उससे शादी करने को तैयार है। फिर क्या था प्यार की खातिर दीप ने एक करोड़ रुपये खर्च किया और लड़का से लड़की बन गया। 


सर्जरी के बाद जब वह अपने ब्यॉय फ्रेंड रोहन के पास गया। दीप ने बताया कि उसने सेक्स चेंज कर लिया है। अब शादी कब करोगे। दीप के इस सवाल का जवाब रोहन ने ना में दिया। उसने कहा कि हम शादी नहीं करेंगे। 


रोहन के इस जवाब से दीप गुस्सा हो गयी और उसके घर के सामने खड़ी कार पर पेट्रोल छिड़कर उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा कार जलकर खाक हो गया। घटना कानपुर के चकेरी इलाके की है। मामले के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने जब कार में आग लगाने का कारण पूछा तब पूरी बात निकलकर सामने आई। जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गये। कार में आग लगाने की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी जो अब वायरल हो रहा है। रोहन और दीप को पुलिस थाने लेकर पहुंची है फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।