ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई 4 बच्चों की मां, 10 दिन बाद होनी थी बेटी की शादी

DESK: किसी भी इंसान पर जब प्यार का नशा उसके सिर चढ़कर बोलने लगता है तो वह सारे लोक लाज और मान मर्यादा को भूला बैठता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार के मंगलौर कोतवाल

प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि बॉयफ्रेंड के साथ फुर्र हो गई 4 बच्चों की मां, 10 दिन बाद होनी थी बेटी की शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: किसी भी इंसान पर जब प्यार का नशा उसके सिर चढ़कर बोलने लगता है तो वह सारे लोक लाज और मान मर्यादा को भूला बैठता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली इलाके से सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि बेटी की शादी के महज 10 दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर में मेहमान भी आने लगे थे इसी बीच महिला प्रेमी के साथ फरार हुई ही, बेटी के शादी के गहने भी लेकर चली गई।


दरअसल, मंगलौर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला चांदनी (बदला हुआ नाम) प्यार में इस कदर पागल हुई की घर में चल रही बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अपने प्रेमी बादल (बदला हुआ नाम) के साथ घर छोड़कर फरार हो गई। जाते जाते वह उन लाखों रूपयों के गहनों को भी अपने साथ लेती गई जो उसने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे।


बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले चांदनी के पति की मौत हो गई थी। चांदनी का एक बेटा और तीन बेटियां हैं। पति की मौत के बाद चांदनी घर चलाने के लिए एक फैक्ट्री में काम करने लगी थी। इसी बीच उसकी मुलाकात बादल से हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आए। थोड़े ही दिनों में दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हो गया।


आगामी 14 दिसंबर को बड़ी बेटी की शादी होने थी। घर में शादी की तैयारी जोर-शोर पर थी। मेहमानों का आना जाना भी शुरू हो गया था। इसी बीच शनिवार की रात को महिला अचानक लापता हो गई। जब परिजनों ने उसके प्रेमी के घर जाकर पता लगाया तो वह भी फरार मिला। घर की तलाशी में लाखों रुपए और जेवरात भी गायब पाए गए। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।