ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Purnea Encounter News: एनकाउंटर में मारा गया तीन लाख का इनामी बदमाश बाबर, बिहार STF और पुलिस का बड़ा एक्शन

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन लाख के इनामी बदमाश बाबर को मार गिराया है। रविवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस की टीम

Purnea Encounter News: एनकाउंटर में मारा गया तीन लाख का इनामी बदमाश बाबर, बिहार STF और पुलिस का बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन लाख के इनामी बदमाश बाबर को मार गिराया है। रविवार की देर रात एसटीएफ और पुलिस की टीम ने अमौर थाना से करीब दो किलोमीटर दूर बाबर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।


दरअसल, पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन लाख का इनामी बदमाश बाबर अमौर थाना के पास देखा गया है। इसके बाद टीम का गठन कर घेराबंदी की गई और पुलिस ने बाबर को मार गिराया। एनकाउंटर में एसपी कार्तिकेय शर्मा के साथ साथ पांच थानों की पुलिस टीम मौजूद थी। पुलिस ने बाबर का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।


सदर एसडीपीओ ने बताया कि शातिर बदमाश बाबर के खिलाफ डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज थे, जो पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कोशिश में लगी हुई थी। रविवार की रात जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसका एनकाउंटर कर दिया गया।