ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar weather: बिहार में 5 दिन बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनीबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बस

पंजाब में बड़ा हादसा: बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मुक्तसर जिले से आ रही है जहां कोटकपूरा जा रही यात्री बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। वही बस में सवार कई यात्री लापता हो गये है

पंजाब में बड़ा हादसा: बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मुक्तसर जिले से आ रही है जहां कोटकपूरा जा रही यात्री बस के नहर में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी। वही बस में सवार कई यात्री लापता हो गये हैं ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे नहर में बह गये हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी है। 


घटना मुक्तसर-कोटकपूरा रोड की है जहां यात्रियों से भरी बस पुल से अचानक नहर में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में तीन यात्रियों की पहचान कर ली गयी है लेकिन 5 की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मुक्तसर से कोटकपूरा तक चलने वाली प्राइवेट बस में 35 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। वही इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। CM भगवंत मान खुद घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को सुरक्षित रखे। 


टैग्स