ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पंजाब की कंपनी में हुआ विस्फोट : बिहार के दो मजदूर की हुई मौत, एक की हालत नाजुक

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया में आज अहले सुबह से ही मातम का माहौल पसरा हुआ है। यहां के तीन लोग पंजाब में एक हादसे के शिकार हो गए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर ब

पंजाब की कंपनी में हुआ विस्फोट : बिहार के दो मजदूर की हुई मौत, एक की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार के पूर्णिया में आज अहले सुबह से ही मातम का माहौल पसरा हुआ है। यहां के तीन लोग पंजाब में एक हादसे के शिकार हो गए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया है। 


दरअसल, पंजाब के गोविंदपुर में एक कंपनी में अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से पूर्णिया के 2 मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया है। मृतक की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के टीकापट्टी पांचू टोला निवासी चंदन शर्मा के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक का नाम मोधी मंडल है। जैसे ही इनके मौत की खबर मिली, पूरे इलाके में मातम छा गया. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी हादसे में झुलसे मनजीत मंडल की पत्नी अलका देवी ने फोन से परिजनों को दी। 


बताया जा रहा है कि, पूर्णिया के रूपौली थाना क्षेत्र के दर्जनों मजदूर पंजाब में मजदूरी करते हैं. मृतक चंद्र शर्मा के पिता मंत्र लाल मंडल को जैसे ही पुत्र की मौत की जानकारी मिली परिजनों पर कहर टूट पड़ा। चंदन अपने परिवार का इकलौता पुत्र था जो प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।   इलाके के लोग मृतक के घर पहुंच कर परिवार वाले को सांतवना देते दिखे। 


वहीं मृतक मोधी मंडल के भाई भी उसी फैक्ट्री में काम करते थे जिनका दूसरा शिफ्ट था, जिस वजह से वो घर पर ही थे। अगर साथ में दोनों की ड्यूटी होती तो परिवार वालों का कोई सहारा नहीं बचता और एक ही आंगन से दो भाई का अर्थी उठती. घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।  परिजन अपने बेटे के शव के आने का इंतजार कर रहे हैं। विस्फोट किस वजह से हुई है इसका अभी कुछ पता नहीं चल सका है।