Bihar IAS officers : बिहार में बनी हुई IAS अधिकारियों की कमी, 2026 में बिप्रसे से 14 नए अधिकारी होंगे शामिल Bihar Crime News: ससुराल में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप deputy speaker bihar : स्पीकर बनने के बाद अब इस दिन होगा डिप्टी स्पीकर का चुनाव, प्रेम कुमार ने दी तारीख और समय प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के नए स्पीकर,पहले संबोधन में कहा -सभी विधायकों को देंगे समान अवसर, इन मुद्दों पर होगा ख़ास ध्यान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को टोका,कहा - ए खड़ा हो न जी, इनको प्रणाम करो ....; Bihar Assembly Speaker : प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा के स्पीकर, निर्विरोध चुने गए BJP विधायक शपथ लेने की जगह कविता पढने लगे BJP विधायक विनय बिहारी ,स्पीकर ने टोका तो कहा - गाना गाकर ही विधायक बना हूँ .... Prem Kumar Biography : बिहार विधानसभा के नए स्पीकर बनें प्रेम कुमार, जानिए कैसे साधारण परिवार से शुरू हुई लंबी राजनीतिक यात्रा Vijay Chaudhary Statement : संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा– “गृह विभाग की सुर्खियां छोड़िए, वित्त और वाणिज्य भी हमारे पास है” Winter Session Bihar : बिहार विधानसभा में दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, शपथ ग्रहण से लेकर स्पीकर चुनाव तक हलचल तेज
1st Bihar Published by: Updated Mon, 28 Sep 2020 07:47:02 AM IST
- फ़ोटो
SIWAN : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही चुनावी हिंसा की शुरुआत हो गई है। सिवान में आरजेडी के नेता और वर्तमान मुखिया की हत्या कर दी गई है। महाराजगंज की बल्लू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ दहारी को अपराधियों ने गोलियों से भून डाला है। सुनील कुमार सिंह पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेहद करीबी बताए जाते हैं।
आरजेडी नेता सुनील कुमार सिंह की हत्या उस वक्त की गई जब वह अपने किसी करीबी को ट्रेन में बैठा कर महाराजगंज लौट रहे थे। सुनील सिंह 2016 में मुखिया बने थे उन्होंने स्थानीय प्रतिद्वंदी प्रदीप यादव को मुखिया के चुनाव में मार दी थी और उसके बाद से ही उनका विवाद चल रहा था। मुखिया सुनील सिंह बाइक पर सवार होकर वापस आ रहे थे तभी कल करसौत पुल के पास दो अपराधियों ने उनकी बुलेट को ओवरटेक किया और धक्का मारकर गिरा दिया। सुनील सिंह के गिरते ही उन पर गोलियों की बरसात कर दी गई।
आरजेडी नेता को अपराधियों ने 8 गोलियां मारी गोली लगने के बावजूद मुखिया सुनील सिंह काफी दूर तक भागे लेकिन अपराधियों ने उनके बीच पर लगातार गोलियां दागी। सुनील सिंह की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने काफी देर तक सड़क जाम कर आगजनी की। चुनाव के पहले मुखिया सुनील सिंह की हत्या को सियासी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है।