कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, अब पार्टी महासचिव पद से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा

1st Bihar Published by: 9 Updated Sun, 07 Jul 2019 04:49:13 PM IST

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, अब पार्टी महासचिव पद से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया इस्तीफा

- फ़ोटो

DESK: कांग्रेस पार्टी में इस्तीफों का दौर चल पड़ा है. पहले कर्नाटक के कई पार्टी विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया, फिर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवरा और अब मध्यप्रदेश के कद्दावर नेता और पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. हार की ली जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा है कि वो लोगों के फैसले का सम्मान, और देश में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं. राहुल गांधी को दिया धन्यवाद अपने इस्तीफे में उन्होंने राहुल गांधी को उनपर भरोसा करने और पार्टी की सेवा का मौका देने के लिए उनका धन्यवाद किया है. बता दें कि कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद मध्यप्रदेश की गुना संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव हार गए थे.