1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Oct 16, 2020, 7:35:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना के दीदारगंज के कारोबारीकी हत्या करने आये 7 अंतरजिला के अपराधियों को पटना पुलिस ने धर दबोचा है. मामले की पूरी जानकारी देते हुए पटना एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गठित कर ये कार्रवाई की गई है.
जिसमें पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस ने सात अपराधियों को दो देशी कट्टा एक देशी पिस्टल और आठ कारतूस व मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर लिया है. दो अपराधी पल्सर बाइक से थे और उसपर पुलिस का स्टिकर लगा था.
पूछताछ के दौरान अपारधियों ने बताया कि वे दीदारगंज के एक कारोबारी की हत्या की प्लानिंग किए थे और उसी को अंजाम देने के लिए एकजुट हुए थे. एसएसपी ने बताया कि ये सभी अपराधी पेशेवर है. कई हत्या और लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है. जिलो में भी इनकी अपराध के ग्राफ काफी हाई हैं. जिसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है.