ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

पीएम मोदी के रडार पर 'बैटमार' MLA, कहा-किसी का भी बेटा हो, पार्टी से निकाल देना चाहिए

DESK : पीएम मोदी के रडार पर बीजेपी के 'बैटमार' MLA आ गए हैं. पीएम ने मध्य प्रदेश में निगमकर्मी की पिटाई मामले में सख्ती दिखाते हुए बड़ा बयान दिया है. पीएम ने विधायक आकाश विजयवर्गीय का

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : पीएम मोदी के रडार पर बीजेपी के 'बैटमार' MLA आ गए हैं. पीएम ने मध्य प्रदेश में निगमकर्मी की पिटाई मामले में सख्ती दिखाते हुए बड़ा बयान दिया है. पीएम ने विधायक आकाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना ही कहा कि किसी का भी बेटा क्यों न हो, उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कहा कि  'किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहना का हक नहीं है. सभी को पार्टी से निकाल देना चाहिए.' बता दें कि  आकाश भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं. क्या था मामला यह मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है. जहां नगर निगम का दल गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को गिराने पहुंचा था. मकान गिराने की सूचना मिलते ही विधायक आकाश विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे, जहां उनकी नगर निगम के कर्मचारियों से बहस हो गई. जिसके बाद आकाश विजयवर्गीय क्रिकेट का बल्ला लेकर नगर निगम के अधिकारियों से भिड़ गए थे और उनकी पिटाई कर दी थी. जिसका वीडियो वायरल हो गया था. इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता