Hindi News / news / प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पटना सिटी के मंगल तालाब की घटना

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पटना सिटी के मंगल तालाब की घटना

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Apr 17, 2022, 8:44:47 PM

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पटना सिटी के मंगल तालाब की घटना

- फ़ोटो

PATNA CITY: इस वक्त की बड़ी खबर पटना सिटी से आ रही है जहां भीषण अगलगी की घटना हुई है। प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। आग की लपटें ऐसी की आस-पास के घरों को भी अपने चपेट में लिया है। 


घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब खानकाह स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री की है। जहां भीषण अगलगी से लाखों का नुकसान हुआ है। प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है। 


आग की लपटे इतनी तेज है कि वह आस-पास के घरों को अपने आगोश में लेने का काम कर रही है। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में लगे है। वही स्थानीय लोग भी इस भीषण अगलगी को बुझाने में जुटे है।