ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से रचाई शादी, आहत पिता ने कफन पहनाकर बेटी से तोड़ लिए सारे रिश्ते नाते

DESK: घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी रचाने पर एक पिता ने जीते जी अपनी बेटी को कफन ओढ़ा दिया और उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। मामला मध्य प्रदेश के मंदस

हिंदू लड़की ने मुस्लिम लड़के से रचाई शादी, आहत पिता ने कफन पहनाकर बेटी से तोड़ लिए सारे रिश्ते नाते
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी रचाने पर एक पिता ने जीते जी अपनी बेटी को कफन ओढ़ा दिया और उससे सारे रिश्ते तोड़ दिए। मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर का है, जहां हिंदू लड़की ने अपने मुस्लिम ब्यॉफ्रेंड से शादी रचा ली थी और वकील के साथ थाने पहुंच गई थी। बेटी की इस करतूत से नाराज पिता ने थाने में पुलिस वालों के सामने ही बेटी को कफन ओढ़ा दिया।


जानकारी के मुताबिक, नाहरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली हिंदू लड़की ने पिछले अपने एक मुस्लिम दोस्त के साथ घर से फरार हो गई थी। बेटी के भागने के बाद परिवार के लोगों ने बेटी की गुमशुदगी का मामला थाने में दर्ज कराया था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी कि इसी बीच वह अपने वकील के साथ थाने पहुंच गई और मुस्लिम दोस्त से शादी रचाने की जानकारी दी।


लड़की का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने शिनाख्त के लिए लड़की के पिता को थाने बुलाया। मुस्लिम लड़के से शादी की बात सुनकर पिता ने अपनी जिंदा बेटी को कफन और माला पहनाकर उससे सारे रिश्ते खत्म करने की बात कही। लड़की के पिता का कहना था कि उसने बेटी को मृत मानते हुए, कफन पहनाकर उसकी अंतिम विदाई कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी ने थाने के एक दारोगा और दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। 

टैग्स