ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना : पिता को पिटता देख 10 साल के बच्चे ने चाचा को गोलियों से भूना, मौके पर मौत

PATNA : दो भाइयों के बीच चल रहा विवाद रविवार को हिंसक रुप ले लिया और झगड़ा छुड़ाने गए तीसरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई. मामला पटना से सटे धनरुआ के चक्रमासी गांव के ख

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दो भाइयों के बीच चल रहा विवाद रविवार को हिंसक रुप ले लिया और झगड़ा छुड़ाने गए तीसरे भाई की गोली लगने से मौत हो गई. 

मामला पटना से सटे धनरुआ के चक्रमासी गांव के खगड़ी टोले की है. खबर के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक परमा प्रसाद के बड़े भाई ललन प्रसाद और छोटे भाई सरमा प्रसाद के बीच रविवार को किसी बात को लेकर मारपीट हो गई. इसी दौरान सरमा प्रसाद ने अपने बड़े भाई की बुरी तरह पीटाई कर दी. जब ललन प्रसाद की बेटी उसे बचाने आई तो उसने उसे भी पीटा और एक हाथ तोड़ दिया. 

तभी बड़े भाई को बचाने परमा प्रसाद आया और छोड़े भाई को खदेड़ते हुए घर ले लाया. जहां अपने पिता को पीटता देख सरमा का 10 साल का बेटा घर में रखा लोडेड देसी पिस्तौल ले लाया और चाचा पर फायर कर दी. पिस्तौल से चली एक गोली ललन को छूते हुए निकल गई जबकि दूसरी गोली बीच-बचाव कर रहे परमा के गर्दन में लग गई और उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.