ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

पत्नी से झगड़ने के बाद जान देने के लिए बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों किया ड्रामा, फिर क्या हुआ चमत्कार जानिए..

MOTIHARI: पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आत्महत्या के इरादे से युवक बिजली के हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देख लोग भी हैरान रह गये। लो

पत्नी से झगड़ने के बाद जान देने के लिए बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों किया ड्रामा, फिर क्या हुआ चमत्कार जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आत्महत्या के इरादे से युवक बिजली के हाईटेंशन तार के टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक को देख लोग भी हैरान रह गये। लोगों ने उसे टावर से उतारने की भरपुर कोशिश की लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था। घंटों युवक ड्रामा करता रहा लेकिन इस बीच लोग उसे बचाने में लगे थे। वह किसी का बात नहीं सुन रहा था। 


लोगों को यह लगने लगा था कि अब उसकी जान नहीं बच पाएगी। लेकिन भगवान को कुछ और मंजूर था। उसकी किस्मत अच्छी थी कि उस वक्त तार में बिजली का सप्लाई नहीं था। जिसके कारण उसकी जान बाल-बाल बच गयी। लोग इसे भगवान भोले का चमत्कार मान रहे हैं। यदि तार में करंट रहता तो उसका बच पाना बेहद मुश्किल था।


मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने उसे काफी समझाया। बड़ी मुश्किल से उसने पुलिस की बात मानी। जिसके बाद उसे टावर से नीचे उतारा जा सका। जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली। मामला मोतिहारी के इनरवाभार पंचायत का है। युवक की पहचान पकड़िया गांव निवासी 25 वर्षीय राजन महतो के रूप में हुई है।


 बताया जाता है कि राजन ने ताड़ी पी रखी थी जिससे वो नशे की हालत में था इसी बीच उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पत्नी के साथ झगड़ने के बाद वह आत्महत्या की नियत से टावर पर चढ़ गया था। फिलहाल पुलिस और गांव के ग्रामीण युवक और उसकी पत्नी को समझाने बुझाने में लगे हैं। पुलिस ने युवक को आगाह किया है कि अब आगे से घर में लड़ाई झगड़ा नहीं होनी चाहिए। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता