ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

पत्नी को मायके भेज होटल में रोमांस कर था पति, मौके पर पहुंची पत्नी ने दोनों को चप्पल से पीटा

DESK: पति से झगड़ा करने के बाद एक महिला मायके चली गयी। मायके में वह कई दिनों से रह रही थी। वहीं इधर उसका पति अपने प्रेमिका के साथ होटल में रोमांस कर रहा था। इस बात की भनक पत्न

पत्नी को मायके भेज होटल में रोमांस कर था पति, मौके पर पहुंची पत्नी ने दोनों को चप्पल से पीटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पति से झगड़ा करने के बाद एक महिला मायके चली गयी। मायके में वह कई दिनों से रह रही थी। वहीं इधर उसका पति अपने प्रेमिका के साथ होटल में रोमांस कर रहा था। इस बात की भनक पत्नी को लग गयी। फिर क्या था अपने भाई को साथ लेकर वह होटल में पहुंच गयी जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख महिला आग-बबूला हो गयी। गुस्साईं पत्नी ने पैर से चप्पल निकाला और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के भाई ने पिटाई का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब वह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है। जहां दिल्ली गेट इलाका स्थित एक होटल में घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। प्रेमिका के साथ पति होटल में रोमांस करते पत्नी ने पकड़ लिया और फिर दोनों की चप्पल से धुनाई कर दी। इस दौरान पति और उसकी प्रेमिका हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे। दोनों ने कहा कि हम दोनों को माफ कर दो आगे से ऐसा काम नहीं करेंगे। लेकिन महिला ने उनकी एक ना सुनी। पैर से चप्पल निकाला और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। 


बताया जाता है कि महिला का पति अस्पताल का कर्मचारी है जो देवरी रोड का रहने वाला है। पति के रवैय्ये से परेशान होकर उसकी पत्नी नीलम मायके चली गयी थी। जिसके बाद दिनेश लगातार अपनी प्रेमिका से मिलने लगा उससे घंटों फोन पर बातचीत करने लगा। एक दिन प्रेमिका को लेकर वह होटल में पहुंच गया तभी इसकी भनक पत्नी नीलम को लग गयी। मौके पर पहुंची नीलम ने दोनों को रोमांस करते पकड़ा और जमकर दोनों की धुनाई कर दी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश और उसकी प्रेमिका को थाने लाया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।     

टैग्स