ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना हाईकोर्ट की महिला वकील को चोर बताकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़ा फाड़कर दी रेप की धमकी

PATNA: कार पार्किंग के विवाद में पटना हाईकोर्ट की एक महिला वकील के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है. घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के पी एंड एम मॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप के

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: कार पार्किंग के विवाद में पटना हाईकोर्ट की एक महिला वकील के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है. घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के पी एंड एम मॉल के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने की है. आरोप है कि महिला वकील को एक गाड़ी के सर्विस सेंटर के कर्मियों ने चोर बताकर मारपीट की. 


बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने एक जानने वाले को परीक्षा सेंटर पर एग्जाम दिलाने लाई थी. सगुना मोड़ के पास रहने वाली महिला वकील ने बताया कि जब वो कार की पार्किंग कर रही थी, तब वो लोग भड़क गये. आरोप है कि बदमाशों ने महिला वकील को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. जब वो भागकर एक ऑटो में बैठने लगी तब बदमाशों ने उन्हें खींच लिया, उनके कपड़े भी फाड़ दिये साथ ही उन्हें रेप की भी धमकी दी.


महिला वकील को बाद में एक पुलिसकर्मी ने बचाया. इस मामले में वकील ने कार शो-रूम के मालिक समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. वहीं शो-रूम के मालिक ने भी महिला वकील पर केस दर्ज कराया है. शो-रूम के मालिक ने आरोप लगाया है कि कार लगाने से मना करने पर वकील भड़क गई साथ ही रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी और गार्ड के साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतर गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


टैग्स