ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

पटना यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, नदवी-इकबाल-जंक्शन और मिंटों हॉस्टल का नाम बदले जाने का विरोध

PATNA: पटना विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी और बमबाजी की घटना के बाद नदवी, इकबाल, जंक्शन और मिंटो हॉस्टल को खाली कराया गया है। अब इन छात्रावास को नए नामों के साथ खोला जाएगा। इसी क

पटना यूनिवर्सिटी में पुलिस और छात्रों के बीच झड़प, नदवी-इकबाल-जंक्शन और मिंटों हॉस्टल का नाम बदले जाने का विरोध
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना विश्वविद्यालय परिसर में गोलीबारी और बमबाजी की घटना के बाद नदवी, इकबाल, जंक्शन और मिंटो हॉस्टल को खाली कराया गया है। अब इन छात्रावास को नए नामों के साथ खोला जाएगा। इसी के खिलाफ हॉस्टल के छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैम्पस में जमकर प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी में तालाबंदी की। 


इस दौरान पटना कॉलेज में चल रहे सभी क्लास को बंद कराया गया और अशोक राजपथ को जाम कर दिया गया। छात्रों ने इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य और कुलपति का पुतला फुंका। मौके पर पहुंची पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हो गयी। इस दौरान कुछ छात्र घायल हो गये हैं। 


पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रजनीश ने बताया कि कुछ छात्र मिंटो, जंक्शन, इकबाल और नदवी हॉस्टल के नाम का फायदा उठाते थे। कुछ छात्र कहते थे कि हम मिंटो का छात्र है तो कुछ कहते थे कि हम जैक्सन का छात्र है। कॉलेज प्रशासन की इस व्यवस्था से छात्रों में यह भावना खत्म होगी और विवाद खत्म होगा। 


बताया जाता है कि पहले इन हॉस्टलों में बाहरी छात्र भी रहा करते थे लेकिन अब नये हॉस्टल में सिर्फ पटना यूनिवर्सिटी के ही छात्र रहेंगे। इन हॉस्टल में रहने के लिए 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।