Hindi News / news / पटना : पैसेंजर ट्रेन में अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, एक महिला...

पटना : पैसेंजर ट्रेन में अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, एक महिला समेत तीन यात्री घायल

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 06, 2021, 1:20:37 PM

पटना : पैसेंजर ट्रेन में अपराधियों ने शख्स को मारी गोली, एक महिला समेत तीन यात्री घायल

- फ़ोटो

PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना सिटी अनुमंडल स्थित खुशरूपुर स्टेशन पर झाझा पैसेंजर ट्रेन में अपराधियो ने 45 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी है. गोली फायरिंग में उक्त व्यक्ति, एक महिला यात्री और एक युवती घायल हो गए हैं. वहीं जी आर पी पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए खुशरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा है. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बड़े अस्पताल मे रेफर किया गया है. पुलिस से घायल व्यक्ति की पहचान फतुहां निवासी सुनील कुमार के रूप में किया है. बताया जा रहा है कि सुनील ट्रेन से अपने घर फतुहा लौट रहा था. तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


घटना के संबध में बताया जा रहा है कि मेमू ट्रेन के मंझौली हाल्ट से खुलते ही एक यात्री को निशाना बनाकर दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी. गोली चलते ही ट्रेन के कंपार्टमेंट में अफरातफरी का माहौल बन गया, लोग इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान दोनों युवक गोलियां चलाते रहे. वहीं जब ट्रेन खुसरूपुर स्‍टेशन पहुंची तब ट्रेन की रफ्तार कम होते ही दोनों हमलावर ट्रेन से कूदकर भाग निकले.