ब्रेकिंग
Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट✦Bihar News : अस्पताल में इलाज या 'जाम' की तैयारी? DMCH में स्प्राइट में शराब मिलाकर पीने का VIDEO वायरल ! तीन महिला कर्मी और युवक दिखे साथ ...✦Bihar News : PMCH में अब टोकन के बिना नहीं कटेगी OPD की पर्ची, मरीजों को दवा के लिए मिलेंगे 13 काउंटर✦Bihar News: पटना में दुर्गापूजा पर ट्रैफिक की नई व्यवस्था, 17 से 20 अक्टूबर तक कई रास्तों पर रोक; घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Raghopur Boat Accident : राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, सुबह फिर नदी में उतरेगी टीम; आज तेजस्वी यादव पहुंचेंगे✦Patna Encounter : सुबह-सुबह पटना में एनकाउंटर, पुलिस की गोली से कुख्यात बदमाश शुभम घायल; पैर में गोली मारकर STF ने किया अरेस्ट

पटना पहुंचे पारस : सूरजभान सिंह के दम पर शक्ति प्रदर्शन

PATNA : चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनने वाले पशुपति कुमार पारस पटना पहुंच चुके हैं. पशुपति कुमार पारस के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी तादाद में उन

पटना पहुंचे पारस : सूरजभान सिंह के दम पर शक्ति प्रदर्शन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : चिराग पासवान के खिलाफ बगावत कर लोकसभा में संसदीय दल का नेता बनने वाले पशुपति कुमार पारस पटना पहुंच चुके हैं. पशुपति कुमार पारस के पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी तादाद में उनके समर्थकों ने स्वागत किया है. उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पारस खेमे से कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सूरजभान सिंह भी पटना पहुंचे हैं. सूरजभान सिंह के भाई सांसद चंदन सिंह भी पटना पहुंचे हैं. इन सबका पटना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े के साथ से स्वागत किया गया है.


पटना पहुंचने के बाद पशुपति कुमार पारस ने  हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया. हालांकि खास बात यह है कि पारस का यह शक्ति प्रदर्शन अपने दम की बजाय सूरजभान सिंह के बूते देखने को मिला है. 


पशुपति कुमार पारस का स्वागत करने के लिए पटना एयरपोर्ट या फिर एलजेपी कार्यालय पहुंचे समर्थकों में सबसे ज्यादा तादाद सूरजभान सिंह के साथ खड़े लोगों की देखने को मिली है. सूरजभान सिंह ने एलजेपी में चल रहे मौजूदा घटनाक्रम को लेकर पटना पहुंचने पर बयान दिया है. सूरजभान सिंह ने कहा है कि अगर चिराग पासवान को सद्बुद्धि आ जाए तो वह कल की बैठक में आ जाएंगे. सूरजभान सिंह का कहना है कि चिराग की लोजपा अभी भी है, बशर्ते वह मान लें कि थोड़े दिन पार्टी का नेतृत्व चाचा पारस करेंगे. 


सूरजभान सिंह ने कहा कि वह सब को जोड़ना चाहते हैं ना कि तोड़ना. चिराग पासवान ने इतने दिनों तक पार्टी चलाई और अब अगर चाचा पशुपति पारस पार्टी चलाना चाहते हैं तो इसमें उन्हें एतराज नहीं होना चाहिए. सूरजभान सिंह के आवास पर ही गुरुवार को पारस खेमे की तरफ से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. पटना एयरपोर्ट से निकलने के बाद पशुपति पारस और सूरजभान सिंह एलजेपी कार्यालय पहुंचने वाले हैं

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Asmeet

FirstBihar संवाददाता