1st Bihar Published by: Badal Updated Sep 09, 2020, 3:00:39 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना सिटी के मेहंदी गंज से आ रही है. जहां नगर निगम की बेलगाम ट्रक एक शो रूम की दीवार तोड़ते हुए अन्दर घुस गई. इस हादसे में एक महिला के घायल होने की जानकारी मिली है. इस हादसे के बाद से ट्रक का ड्राईवर फरार है.
ये घटना पटना सिटी के मेहंदी गंज थाना क्षेत्र की है. यहां गुरु गोविंद सिंह पथ पर स्थित यामाहा के शोरूम में पटना नगर निगम की बेलगाम ट्रक सुबह अचानक शो रूम की दीवार तोड़ते हुए अन्दर घुस गई. शोरूम में डम्फर घुसने से शोरूम में अफरा तफरीका माहौल हो गया, जिसमे एक महिला घायल हो गई. वहीं शोरूम में मौजूद अन्य लोग बाल-बाल बच गए. लेकिन डम्फर का चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया.
बताया जा रह है कि एनएच-30 पर पटना नगर निगम का एक कूड़ा-कचरा ढोने वाला ट्रक यामाहा गाड़ी के सर्विस सेंटर के पास से गुजर रहा था तभी ड्राईवर ने ट्रक पर अपना नियंत्रण को दिया जिस वजह से ये हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गईं है.