ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

Patna Crime News: पटना में बंद बोरे से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

PATNA: राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी से बरामद बोरे में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने ह

Patna Crime News: पटना में बंद बोरे से युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में पुनपुन नदी से बरामद बोरे में युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने हत्या कर युवक की डेड बॉडी फेंके जाने की आशंका जताई है।


दरअसल, रविवार को लखीमपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लोगों ने पुनपुन नदी के किनारे एक बोरा देखा। बोरे का मुंह बंद था ऐसे में लोग तरह तरह की चर्चा करने लगे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब बोरे को खोला तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।


बोरे में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव को देखने से वह दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त कराई लेकिन किसी ने युवक की पहचान नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।