1st Bihar Published by: Badal Updated Dec 28, 2020, 9:31:03 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. जहां ट्रेन से कटकर एक बच्ची की मौत हो गई है. बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना पटना के खुसरूपुर रेलवे स्टेशन की है. जहां ट्रेन से काटकर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है. इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 13 साल की मासूम अपने नानी के घर जा रही थी. खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पर चढ़ने के दौरान वह उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी. ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
मृतक बच्ची की पहचान निशी कुमारी (13) के रूप में की गई है, जो खुशरूपुर नगर के वार्ड नंबर 3 की रहने वाली बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि जब यह घटना हुई मृतक बच्ची के मामा भी उसके साथ थे. निशी अपने मामा के साथ ही सहरसा पटना मेमू ट्रेन पकड़ने गई थी. निशि की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का-रोकर बुरा हाल हो गया है.