ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में दूध लाने जा रहे छात्र की पीट-पीटकर हत्या, सकते में पुलिस

PATNA : पटना से सटे बड़ा कासिमपुर दियारा दूध लाने जा रहे छात्र की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. हत्या की घटना के बाद इल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना से सटे बड़ा कासिमपुर दियारा दूध लाने जा रहे छात्र की अपराधियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

घटना पीपापुल मार्ग की है, जहां अपराधियों ने बुधवार की देर शाम बाइक  से दूध लाने जा रहे बीए पार्ट वन के स्टूडेंट मनीष कुमार की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी.  

बताया जा रहा है कि पंचुचक में रहने वाले विश्वनाथ राज का बेटा मनीष हर रोज बाइक से दूध लाने अपने गांव दियारा जाता था. बुधवार की शाम भी वह बाइक से दूध लाने जा रहा था. तभी पीपापुल मार्ग के पास पहले से घाट लगाये अपराधियों ने मनिष की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही रामकृपाल यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.