ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

पटना में सिरफिरे युवक ने ट्रैफिक दारोगा पर बोला हमला, SI का सिर फटा, दो अन्य जवान घायल

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिरफिरे युवक ने एक ट्रैफिक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है। बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं जबक

पटना में सिरफिरे युवक ने ट्रैफिक दारोगा पर बोला हमला, SI का सिर फटा, दो अन्य जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां सिरफिरे युवक ने एक ट्रैफिक दारोगा की जमकर पिटाई कर दी है। बीच बचाव करने पहुंचे दो अन्य जवानों को भी चोटें आई हैं जबकि ट्रैफिक दारोगा का सिर फट गया है। कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शख्स से पूछताछ कर रही है। पटना वीमेंस कॉलेज मोड़ के पास यह घटना हुई है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर ट्रैफिक दारोगा ब्रजेश सिंह पटना वीमेंस कॉलेज मोड़ पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान युवक से उनकी बकझक शुरू हो गई। युवक ने रॉड से एसआई ब्रजेश सिंह के सिर पर वार कर दिया जिससे उनका सिर फट गया। चेकपोस्ट पर तैनात दो अन्य जवानों ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने उन दोनों जवानों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी।


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले गई, जहां उससे कड़ी पूछताछ जारी है।