ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में शादी से पहले दूल्हे का मर्डर, चचेरे भाई ने मारी 4 गोलियां

PATNA : बीती रात पटना में शादी करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूल्हे को उसके चचेरे भाई ने ही गोलियों से भून डाला। घटना बख्तियारपुर के सालिमपुर स्थित सैदपुर गांव

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : बीती रात पटना में शादी करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दूल्हे को उसके चचेरे भाई ने ही गोलियों से भून डाला। घटना बख्तियारपुर के सालिमपुर स्थित सैदपुर गांव की है जहां गुरुवार को निरंजन कुमार की शादी होने वाली थी। घर से अपनी दुल्हन को लाने के लिए बारात लेकर निकले दूल्हे निरंजन को शादी के पहले ही एक गोली मार दी गई। 


दूल्हे निरंजन को उसके चचेरे भाई ने 4 गोलियां मारी। इस वारदात के पीछे आपसी जमीन विवाद बताया जा रहा है। दूल्हे को गोली मारने वाले चचेरे भाई रुदल यादव ने पारिवारिक रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मिली जानकारी के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी है और इसके पहले भी दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है। 


गुरुवार को निरंजन की शादी बरबीघा निवासी ललन प्रसाद की बेटी से होने जा रही थी लेकिन दूल्हे की मौत के बाद शहनाई की गूंज मातम में बदल गई।

टैग्स