ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पटना में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्जनाक मौत

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक चाचा और भतीजा हैं, जो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान

पटना में तेज रफ्तार का कहर, भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्जनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक चाचा और भतीजा हैं, जो बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों को रौंद डाला। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पटना सिटी के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के जगमाल बीघा के पास की है।


मृतकों की पहचान शिक्षक शिवम कुमार और उनके 6 साल के भतीजे हरीश राज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक शिवम कुमार अपने 6 साल के भतीजे हरीश को बाइक पर बैठाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी पटना-बख्तियारपुर NH-30 पर बेलगाम हाइवा ने दोनों को रौंद डाला, जिससे चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर मौके से फरार हो गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे हालांकि तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता