1st Bihar Published by: Updated Nov 23, 2020, 7:55:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. पटना के प्राइवेट स्कूल में काम करने वाले गार्ड की हत्या कर दी गई है. स्कूल परिसर में ही बनाए गए बस डिपो से गार्ड की डेड बॉडी मिली है. शव की हालत देखकर ऐसा लगता है की चाकू जैसे तेज हथियार से उसकी हत्या की गई है.
वारदात राजधानी के रूपसपुर थाना इलाके की है. जहां एक प्राइवेट स्कूल के गार्ड की डेड बॉडी मिली है. इस का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि चाक़ू से गोदकर गार्ड की हत्या की गई है.
उधर मौत की खबर मिलते ही गार्ड के घर में कोहराम मच गया है. मृतक गार्ड के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना को लेकर स्कूल प्रबंधन और अन्य लोगों से बातचीत की जा रही है.