Hindi News / news / पटना : प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ी गई पत्नी, बोली- अब...

पटना : प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ी गई पत्नी, बोली- अब नए पति के साथ ही रहूंगी

1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2021, 10:08:21 AM

पटना : प्रेमी के साथ एक कमरे में पकड़ी गई पत्नी, बोली- अब नए पति के साथ ही रहूंगी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. फिर क्या था पति-पत्नी और प्रेमी के बीच कई घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चला. आसपास के लोगों के कानों तक जब यह मामला पहुंचा तो मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. 


घटना संपतचक की है, जहां पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ रहते हुए एक घर में पकड़ा और उसके बाद पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाइवोल्टेज ड्रामा चला. मौके पर पुलिस के साथ ही पत्नी की मां दो बच्चे सहित गांव वाले जमा हो गये. पति धनरूआ के वीर का रहने वाला बताया जाता है. 


मामले की जानकारी देते हुए पति ने बताया कि उसकी पत्नी काफी दिनों से फरार है. किसी दोस्त ने उसे खबर दी कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ संपतचक में रह रही है. इसके बाद पति वहां पहुंच कर पत्नी को साथ ले जाने लगा, लेकिन पत्नी पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद हंगामा होना शुरू हो गया. 


पति ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी की पिटाई कर दी और उसे कमरे में बंद कर दिया. महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है इसी से अजीज होकर वह अपने नये पति के साथ रहने लगी.


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन कोई रास्ता नहीं निकला. पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया जिसके बाद पति मायूस होकर अकेला ही लौट गया.