ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना के नए SSP को अपराधी कर रहे चैलेंज, आज कई अपराधिक घटनाओं को दिया अंजाम

PATNA: नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा तेवर में हैं. लगातार कई कई थानों क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. लेकिन उनको अपराधी लगातार चैलेंज दे रहे हैं. आज अपराधियों ने दो बड़ी घटनाओं को अं

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  नए एसएसपी उपेंद्र शर्मा तेवर में हैं. लगातार कई कई थानों क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. लेकिन उनको अपराधी लगातार चैलेंज दे रहे हैं. आज अपराधियों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर यह बता भी दिया है. 

गैंस एजेंसी को लूटा

आज नौबतपुर में अपराधियों ने हथियार के बल पर गैस एजेंसी से ढ़ाई लाख लूट लिए. विरोध करने पर पीट कर कई गैस एजेंसी कर्मियों को घायल कर दिया. नौबतपुर के चिरौरा स्थित आराध्या गैस एजेंसी पर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. हथियार के बलपर दो बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. 

कारोबारी से 4 लाख रुपए लूटा

कदमकुआं थाना में आज अपराधियों ने एक कारोबारी से साढ़े 4 लाख रुपए लूट लिया. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.  


पेट्रोल पंप से पैसा लूटा

दीघा में शनिवार की रात भाग्य नारायण श्री पेट्रोल पंप से दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर नोजल मैन से 50 हजार रुपए लूट लिया. बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. इसके अलावे भी पटना जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया. 


पटना पुलिस बिहार का माथा है

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन में कल उपेंद्र शर्मा ने कहा था कि पटना पुलिस बिहार का माथा है. इसमें गोली क्या चोट तक नहीं लगनी चाहिए. पटना पुलिस को सभी जिलों की पुलिस देखती है. सिपाही की वरीय पुलिस अधिकारियों को कामयाबी दिखाते हैं. लेकिन अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के माथा पर जरूर चोट पहुंचा रहे हैं.

टैग्स