Hindi News / news / पटना में दिनदहाड़े महिला को चाकू से गोदा, आरोपी को लोगों ने जमकर...

पटना में दिनदहाड़े महिला को चाकू से गोदा, आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 23, 2019, 12:43:14 PM

पटना में दिनदहाड़े महिला को चाकू से गोदा, आरोपी को लोगों ने जमकर पीटा

- फ़ोटो

PATNA : पटनासिटी में दिनदहाड़े एक शख्स ने महिला पर चाकू से वार कर घायल कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना पटनासिटी के आलमगंज थाना के दादर मंडी के पास की है. हमले में घायल महिला को इलाज के लिए NMCH अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला पर हमला करने वाले शख्स को आसपास मौजूद रहे लोगों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच हमला करने वाले शख्स को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुटी है. खबर मिलने तक यह साफ नहीं हो सका था कि महिला पर उस शख्स ने हमला क्यों किया. पटना से राजन की रिपोर्ट