Hindi News / news / पटना के बोरिंग रोड में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की...

पटना के बोरिंग रोड में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Apr 24, 2020, 11:10:29 AM

पटना के बोरिंग रोड में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

- फ़ोटो

PATNA :अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर पटना से हैं जहां बोरिंग रोड के शिवपुरी इलाके में भीषण आग लगी है। एक अपार्टमेंट के पीछे आग लगने की खबर सामने आ रही है।



पटना के बोरिंग रोड इलाके में भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि नल-जल योजना के तहत लगने वाले  बोरिंग का प्लास्टिक का पाईप रखा गया था उसी में आग लगी है। आग को बुझाने में फायरब्रिगेड की टीम को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



आग को बुझाने मौके पर फायर ब्रिगेड की कई टीम पहुंची है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन काफी उंची-उंची आग की लपटें उठ रही हैं।इस बीच फायर ब्रिगेड की कई और टीमों को मौके पर बुलाया गया है।