ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में जीजा ने किया रेप, साले की पत्नी के साथ की हैवानियत

PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां एक जीजा ने अपने साले की पत्नी के साथ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां एक जीजा ने अपने साले की पत्नी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.


वारदात पटना जिले के फुलवारीशरीफ इलाके की है. जहां जानीपुर में एक युवक ने अपने घर आयी साले की पत्नी के साथ बलात्कार किया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जीजा रंजन कुमार ठाकुर ने साले की पत्नी को उस वक्त अपना शिकार बनाया जब वह खेत में शौच के लिए गयी थी. घटना के बाद पीड़िता रोते-रोते घर लौटी. पीड़िता ने रेपिस्ट जीजा रंजन कुमार ठाकुर की पत्नी और दूसरे परिजनों को सारी बात बताई. घटना के बाद युवक घर से फरार हो गया. 


पीड़िता ने थाने में रिश्तेदार रंजन कुमार ठाकुर के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया. बलात्कार के मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और छापेमारी कर दुष्कर्मी रंजन कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है. आरोपी शख्स से पूछताछ जारी है.

टैग्स