ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में ज्वेलरी लूटकांड की खुली पोल, दुकान में था केवल 2 लाख का सोना और बताया 70 लाख की लूट

PATNA : पटना पुलिस के लूट के झूठ का खुलासा कर दिया है। खगौल के शिवम ज्वेलर्स में 70 लाख के लूट की शिकायत ही झूठी निकली। लूट के इस पूरे झूठे खेल की साजिश खुद कर्ज में डूबे स्व

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA  : पटना पुलिस के लूट के झूठ का खुलासा कर दिया है। खगौल के शिवम ज्वेलर्स में 70 लाख के लूट की शिकायत ही झूठी निकली। लूट के इस पूरे झूठे खेल की साजिश खुद कर्ज में डूबे स्वर्ण व्यवसायी ने ही रची थी।


पटना के एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले चार फरवरी को लूट की वारदात सामने आयी थी जिसकी साजिश खुद दुकानदार ने ही रची थी। उन्होनें बताया कि दुकान में महज 50 ग्राम सोना था और वो अभी भी वहीं पड़ा है। लेकिन दुकानदार ने 70 लाख लूट की वारदात की FIR दर्ज करायी थी। पुलिस की पूछताछ और जांच के आगे दुकानदार की ये झूठ ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दुकानदार ने साजिश रचने की बात पुलिस के समक्ष कबूल ली है।


पटना के खगौल थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर मौजूद ज्वेलरी दुकान में दिनदड़ाडे लूटकांड की वारदात ने पुलिस के माथे पर पसीना ला दिया था। पटना पुलिस पर सवाल खड़े होने शुरु हो गये थे। लूट-पाट की कई घटनाओं से पुलिस कटघरे में खड़ी हो गयी थी। पुलिस ने इस लूटकांड को चुनौती के तौर पर लिया है और युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया है।


एसएसपी ने बताया कि लूटकांड के तुरंत बाद सिटी एसपी पटना पश्चिम के नेतृत्व में टीम का गठन कर जिसमें खगौल-दानापुर थानाध्य़क्षों को शामिल किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का सच उजागर कर दिया गया। पूछताछ के दौरान  दुकानदार के बार-बार बयान बदलने से पुलिस के शक की सूई उसी तरफ मुड गयी। इसके बाद दुकानदार सुजीत कुमार का झूठ ज्य़ादा देर तक टिक नहीं सका। पुलिस के समक्ष उसने अपने सारा गुनाह कबूल कर लिया। दुकानदार ने बताया कि कर्ज के भारी दबाव में उसने यह साजिश रची। दुकानदार ने खुद ही सीसीटीव का वायर काट कर कूड़े में फेंक दिया था ताकि कोई खुलासा न हो सके। फिलहाल पुलिस इस फर्जी लूटकांड का खुलासा कर राहत की सांस ले रही है। 


टैग्स