Hindi News / news / पटना में होमगार्ड जवान को लगी गोली, हालत नाजुक

पटना में होमगार्ड जवान को लगी गोली, हालत नाजुक

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2020, 2:40:17 PM

पटना में होमगार्ड जवान को लगी गोली, हालत नाजुक

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां होमगार्ड जवान को राइफल साफ करने के दौरान गोली लग गई है. गंभीर रुप से घायल जवान को इलाज के पीएमसीएच ले जाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पटना पुलिस लाइन में तैनात होमगार्ड का एक जवान राइफल साफ कर रहा था, तभी गलती से ट्रिगर दब गया और जवान को गोली लग गई. 

गोली की आवाज सुनकर आसपास के साथी जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान को गोली लगी है और वह जमीन पर गिरकर तड़प रहा है. आनन-फानन में उसे पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.