ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पटना में जलजमाव पर BJP के 2 मंत्री आमने-सामने, बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा के दावे को रविशंकर ने झूठा बताया

PATNA: पटना में जल जमाव पर राजनीति भी जारी है. विपक्ष के साथ ही दो बीजेपी के मंत्री भी आज आमने सामने हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार सरकार के शहर विका

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: पटना में जल जमाव पर राजनीति भी जारी है. विपक्ष के साथ ही दो बीजेपी के मंत्री  भी आज आमने सामने हो गए हैं. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार सरकार के शहर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के नाले उगाही के दावे को नकार दिया है. लेकिन first bihar.com से खास बातचीत में शर्मा ने कहा कि मैंने खुद देखा है कि नाले की उगाही हुई थी. वही, रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि नाले की उगाही अगर हुई होती तो स्थिति यह नहीं होती.

पानी निकालने के लिए लगाए गए है पंप

शर्मा ने कहा कि बाकी शहरों की स्थिति ठीक हो गई है. पानी निकल गया. पटना में राजेंद्र नगर समेत कई जगहों पर पानी लगा हुआ है. पानी निकालने के लिए बाहर से 300-300 एचपी का पंप लगाया गया है. योगीपुर और एक जगह पर सेट किया जा रहा है. जिससे बहुत राहत मिलेगी.

पुनपुन के कारण हो रही परेशानी

शर्मा ने कहा कि पटना में 39 पंप हाउस है. एक-दो को छोड़ सबको ठीक किया गया है. पानी निकाला जा रहा है. सबसे बड़ी दिक्कत है कि पुनपुन का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिस कारण जितना पानी रिसिव करना चाहिए उतना नहीं हो पा रहा है, लेकिन गंगा का जलस्तर ठीक है. बड़े मशीने लगाने से कल तक राह मिलने की उम्मीद है. 


केंद्र से मिल रही मदद

केंद्र से मिल रहे राहत के सवाल पर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार से दो हेलीकॉप्टर और पंप मिला है. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा हैं कि जो भी मदद की जरूरत होगी वह देने के लिए तैयार है. शर्मा ने कहा कि पटना में बारिश के पानी के कारण यह स्थिति हुई है. स्मार्ट सिटी के सवाल पर कहा कि इसमें सिर्फ नाला नहीं होता है. इसको लेकर डीपीआर बन रहा है. जिसमें सात बड़ा नाला है. बरसात के बाद फिर से काम शुरू हो जाएगा.

टैग्स