ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में गड़बड़ी की शिकायत, सभी यात्री सुरक्षित

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंजन में गड़बड़ी के कारण इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2433 को पटना में इमरजेंसी

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में गड़बड़ी की शिकायत, सभी यात्री सुरक्षित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इंजन में गड़बड़ी के कारण इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2433 को पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया। बता दें कि यह विमान पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लेकिन कुछ मिनटों के बाद पायलट को इंजन में गड़बड़ी का एहसास हुआ। 


पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को पटना एयरपोर्ट पर उतारा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। पटना एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि पटना से दिल्ली के लिए उड़ाने भरने के तीन मिनट बाद यह सूचना मिली की विमान का एक इंजन काम नहीं कर रहा है। जिसके बाद विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया। इंडिगो में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। 


विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर करायी गयी। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों का परिचायन सामान्य है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 180 यात्री सवार थे। बता दें कि बीते दिनों स्पाइसजेट की विमान के इंजन में आग लग गयी थी। इंजन से धुआं निकलने के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग पटना एयरपोर्ट पर हुई थी। बर्ड हिट की वजह से फ्लाइट के इंजन में आग लगी थी। हालांकि इस दौरान भी बड़ा हादसा टल गया। वही आज फिर इंजन में गड़बड़ी के बाद इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी।