Hindi News / news / पटना में फ्लाई ओवर से युवती ने लगाई छलांग, आर ब्लॉक पर हादसा

पटना में फ्लाई ओवर से युवती ने लगाई छलांग, आर ब्लॉक पर हादसा

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 03, 2020, 1:03:53 PM

पटना में फ्लाई ओवर से युवती ने लगाई छलांग, आर ब्लॉक पर हादसा

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है पटना के आर ब्लॉक फ्लाईओवर से एक युवती ने छलांग लगा दी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. 


घटना थोड़ी देर पहले की है. जींस और टीशर्ट पहने एक युवती ने जब फ्लाईओवर से छलांग लगाई तो वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. नीचे गिरते ही युवती की मौत हो गई. घटनास्थल पर पहुंची सचिवालय थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 


युवती के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. फिलहाल युवती की पहचान नहीं की जा सकी है.