ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

पटना में एक रेपिस्ट अरेस्ट, 6 हत्यारे समेत 79 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना के नए एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा की दबिश इलाके में दिखाई दे रही है. पटना पुलिस ने शनि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध पर पुलिस नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में पटना के नए एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा की दबिश इलाके में दिखाई दे रही है. पटना पुलिस ने शनिवार को कुल 79 अपराधियों को धर दबोचा है. जिसमें हत्या, बलात्कार, लूट जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले क्रिमिनल शामिल हैं.


दहेज़ और रेप के आरोपी अरेस्ट
पटना पुलिस की और से मिली जानकारी के मुताबिक धनरुआ थाना, पुनपुन थाना और शाहपुर थाना इलाके से हत्या में शामिल कुल 6 अपराधियों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने मनेर थाना इलाके से एक बलात्कारी को भी अरेस्ट किया है. जबकि दहेज़ हत्या में शामिल दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न जगहों से कुल 91 लीटर देसी और विदेशी शराब भी जब्त किया है. 


लूट और छिनतई में शामिल अपराधी गिरफ्तार
पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आलमगंज थाना इलाके से छिनतई में शामिल 3 अपराधी, मसौढ़ी थाना इलाके से दहेज़ हत्या में शामिल एक अपराधी के साथ-साथ लूट में शामिल एक क्रिमिनल को भगवानगंज थाना इलाके से अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने अन्य अपराध में शामिल कुल 65 अपराधियों को भी जिले के विभिन्न थाना इलाकों से धर दबोचा है. 

टैग्स