ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार के बल पर बदमाशों ने युवक से लूट लिए लाखों रुपए

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक सवार अपराधियों ने ह

पटना में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, हथियार के बल पर बदमाशों ने युवक से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना कदमकुआं थाना क्षेत्र की है। यहां बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल एक युवक से 6 लाख रुपए लूट लिये। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच कदमकुआं थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित मनोज कुमार बैंक से पैसा निकालने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। मनोज कुमार ने बैंक से 7 लाख रुपए निकाले थे, जिसमें से उन्हें 6 लाख रुपए बाइक की डिक्की में रखे थे। जैसे ही वे राजेन्द्रनगर पुल पर पहुंचे। इसी दौरान उनका पीछा कर रहे बदमाशों ने हथियार दिखाकर बाइक समेत 6 लाख रुपए लूट लिए और मौके से कर फरार हो गए। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पीड़ित शख्स के बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि राजधानी पटना में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों अपराधियों ने राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से 10 लाख रुपए लूट लिए थे। इससे पहले इनकम टैक्स चौराहा पर बदमाशों ने दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं।