तेज प्रताप यादव ने राहुल-तेजस्वी यादव की यात्रा पर बोला तीखा हमला: लोकतंत्र बचाने नहीं इसे तार-तार करने निकले हैं "राम खिचड़ी यात्रा" से सामाजिक समरसता का संदेश, समाजसेवी अजय सिंह ने शुरू की अनूठी पहल सहरसा में मरीज की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Crime News: भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज Bihar Politics: ‘चुनाव आयोग खुद राजनीतिक पार्टी बन गया है’ VIP चीफ मुकेश सहनी का EC पर तंज बिहार में 15 दिनों तक चला ऑपरेशन नया सवेरा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग में फंसे 112 लोग कराये गये मुक्त, 50 मानव तस्कर भी गिरफ्तार Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट Patna Crime News: पटना में सरेआम पिस्टल लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया अरेस्ट
1st Bihar Published by: VISHWAJIT ANAND Updated Sun, 02 Apr 2023 08:05:43 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में रविवार को अखिल भारतीय धोबी अधिकार रैली का आयोजन हुआ। आज की रैली में बिहार के लाखों धोबी समाज के लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम रजक ने इस रैली के माध्यम से धोबी परिवार की समस्याओं से केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। रैली को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कहा कि गर्व से कहो कि हम धोबी हैं..
धोबी अधिकार रैली को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कहा कि बिहार की राजनीति में धोबी समाज की उपेक्षा हो रही है। प्रशासनिक कार्यों में भी धोबी समाज का शोषण हो रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी धोबी समाज की स्थिति जो पहले थी वहीं आज है। कपड़ा धोने वाले धोबी समाज का रोजगार छीना जा रहा है। 2013 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की थी कि न्यू कैपिटल धोबी घाट को आधुनिक धोबी घाट बनाएंगे और संत गाडगे महाराज की प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण कराएंगे लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है।
श्याम रजक ने कहा- धोबी समाज को उनके अधिकारियों से वंचित किया जा रहा है। धोबी समाज को जो हिस्सेदारी मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास की घोषणा की जाती है लेकिन धोबी समाज को यह लाभ नहीं मिल पाता। धोबी समाज सिर्फ वोट देने और झंडा उठाने का ही काम करेंगा? धोबी समाज के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।
अखिल भारतीय धोबी अधिकार रैली का आयोजन धोबी के राजनैतिक, प्रशासनिक हिस्सेदारी एवं आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति के लिए किया गया है। रैली में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, बहराइच उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, झारखंड पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, झारखंड पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम, हरियाणा से एबीडीएम के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित खत्री शामिल हुए।