Hindi News / news / पटना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने चार युवकों को रौंदा, दो...

पटना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने चार युवकों को रौंदा, दो की मौत

1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 10, 2020, 1:41:37 PM

पटना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार ने चार युवकों को रौंदा, दो की मौत

- फ़ोटो

PATNA : मोकमा में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें दो युवाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. वहीं दो लोग घायल बताये जा रहे हैं. पहले की हलकी चोट आई है जबकि दूसरे की स्थिति को गंभीर देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर में शादी के काम में लगे युवकों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी जिस कारण यह हादसा हुआ है. 


मृतकों की पहचान दरियापुर गांव निवासी नरेश प्रसाद के पुत्र सोनू कुमार और औंटा गांव निवासी परमानन्द दास के पुत्र आकाश कुमार के रूप में की गई है. जबकी औंटा निवासी शैलेन्द्र कुमार और उसके एक अन्य साथी घायल बताये जा रहे हैं. 


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि घटना के बाद कार चालक भागने में कामयाब रहा. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.