ब्रेकिंग
बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?बिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?

पटना में बेखौफ बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा

पटना में बेखौफ बदमाशों ने कार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाके के लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला पटना से बिहटा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। गोलीबारी की इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


दरअसल, बदमाशों ने बिहटा थाना क्षेत्र स्थित NH30 के बिहटा-मनेर मुख्य मार्ग पर पीताम्बर नगर स्थित अहिल्या कॉन्प्लेक्स में गोलीबारी की इस वारदात को अंजाम दिया है।यहां अपराधियों ने एक कार पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में बाइक सवार बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। हालांकि गनीमत रही कि गोली किसी अन्य शख्स को नहीं लगी।


इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पूरे मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। उन्होंने जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियो को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।