1st Bihar Published by: Updated Nov 09, 2020, 8:16:23 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पटना में एक बार फिर बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं. पटना में एक बाद फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ने लगा है. रविवार को आए रिपोर्ट के अनुसार पटना में 306 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं.
जिसके बाद अब पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37677 हो गई है. हालांकि इसमें से 35621 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1777 है.
पटना का रिकवरी रेट 93% है. पटना कि सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी ने बताया कि चुनाव के बाद बड़ी संख्या में लोगों की कोरोना जांच की गई. ज्यादा जांच होने की वजह से संक्रमितों की संख्या ज्यादा आई है. सिविल सर्जन का कहना है कि ज्यादा संख्या में संक्रमितों का मिलना चिंता की बात है. उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मास्क पहनने और कोरोना से जुडी गाइडलाइन को फॉलों करने की अपील की है.