Hindi News / news / पटना में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर तीन की मौत, रेलवे...

पटना में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर तीन की मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव के कई टुकड़े

1st Bihar Published by: Updated Aug 21, 2021, 7:48:58 AM

 पटना में बड़ा हादसा : ट्रेन से कटकर तीन की मौत, रेलवे ट्रैक पर बिखरे शव के कई टुकड़े

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा हुआ है. पटना- किउल रेलखंड के खुसरूपुर स्टेशन पर पूर्वी रेल गुमटी के पास ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा बीती रात तक़रीबन 10 बजे हुआ है. बताया जा रहा है कि हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से कटने के बाद इन तीनों की मौत हुई है.


आशंका जताई जा रही है कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान यह घटना हुई होगी. हादसे के बाद मृतकों की डेड बॉडी कई हिस्से में कट गई है. शव के कई टुकड़े रेलवे ट्रैक पर इधर-उधर बिखरे पड़े हैं. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम मामले की जांच में जुट गई है. जीआरपी पोस्ट प्रभारी सूर्य दयाल सिंह ने बताया है कि शव क्षत-विक्षत होने के कारण मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.



हादसे की वजह से हावड़ा जनशताब्दी के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है. बताया गया है कि हावड़ा से चलकर पटना आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस रात करीब 10 बजे खुसरूपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली थी. इसी दौरान खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई.