Hindi News / news / पटना में 8 साल की बच्ची को हुआ कोरोना, परिवार के 6 लोग...

पटना में 8 साल की बच्ची को हुआ कोरोना, परिवार के 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

1st Bihar Published by: Updated Apr 24, 2020, 7:13:50 AM

पटना में 8 साल की बच्ची को हुआ कोरोना, परिवार के 6 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

- फ़ोटो

PATNA : पटना में कोरोना संक्रमण की चेन बढ़ती ही जा रही है. पटना के हॉटस्पॉट बन चुके खाजपुरा में गुरुवार को आठ लोगोंं में कोरोना की पुष्टि हुई है. जिसमें से 6 लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि दो अन्य लोग भी इसी परिवार के किरायेदार हैं. 

सबसे बड़ी बात ये है कि उस परिवार में एक आठ साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. ये सभी लोग भी पहले पॉजिटिव मिले युवक और महिला के आसपास के ही है. एक साथ पटना के खाजपुरा इलाके से इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. अबतक पटना में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है. 

वहीं राहत की बात यह है कि सबसे पहले कोरोना संक्रमित युवक से जुड़े 60 अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. जबकि कई अन्य लोग के रिपोर्ट आने अभी भी बाकी हैं.