Hindi News / news / पटना लॉ कॉलेज के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, लव-अफेयर का एंगल आ रहा...

पटना लॉ कॉलेज के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, लव-अफेयर का एंगल आ रहा सामने

1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2020, 9:31:18 AM

पटना लॉ कॉलेज के स्टूडेंट ने किया सुसाइड, लव-अफेयर का एंगल आ रहा सामने

- फ़ोटो

PATNA : पटना लॉ कॉलेज के सेकेंड सेमेस्टर के छात्र अरविंद कुमार उर्फ सूरज ने हॉस्टल में ही खुदकुशी कर ली. बुधवार को सूरज ने अपने कमरे में ही फंदे से लटकर जान दे दी. 

सूरज कमरा नंबर 37 में ग्राउंड फ्लोर पर रहता था. वह मूल रुप से चौसा का रहने वाला था. शुरूआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का सामने आ रहा है. लॉ कॉलेज के ही एक छात्र को मृतक की जानने वाली एक लड़की ने 56 बार कॉल किया था. उस छात्र ने उसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी है. वहीं मृतक के फोन पर भी लड़की बार-बार कॉल कर रही थी.

जैसे ही उसे इस घटना की जानकारी मिली उसने अपना फोन बंद कर लिया. जानकारी के अनुसार छात्रा सीवान की रहने वाली है. वह पटना में ही एक बड़े कॉलेज में पढ़ती है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद मामले की जांच में जुट गई है. सुल्तानगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.